PDF Download Madhyamik Life Science Question Paper 2017 | WBBSE

A(caps) re you looking for Life Science Question of West Bengal Board of Secondary Education? Here this is Hindi Version Question paper of Class 10 (Madhyamik). It will surely help you to understand the question pattern of upcoming Examinations. It is Life Science Question paper of the year 2017. The only motive to publish the question paper on this blog is to help the students of Madhyamik to understand the question format. It is Original Version of the question paper. Download the PDF attachment and take a print out. Best of luck!

MADHYAMIK QUESTION PAPER 2017 | LIFE SCIENCE QUESTION PAPER 2017 | PREVIOUS YEARS QUESTION PAPER PDF DOWNLOAD | जीव विज्ञान प्रश्नपत्र | Life Science Original Question Paper 2017 WB | West Bengal Board Class 10 | Madhyamik Class 10th Old Question Paper | Madhyamik 2017 Question Paper | Free PDF Download | Last 10 Years Question |

Examination : MADHYAMIK / SECONDARY (Class X)

Year : 2017

Category : Old Question Paper

Subject : Life Science ( Hindi Version)

WB MADHYAMIK LIFE SCIENCE QUESTION PAPER 2017

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

PDF Download Madhyamik Life Science Question Paper 2017

(If you don’t have any PDF reader first CLICK HERE to download Adobe PDF Reader to View/Download the files) 

MADHYAMIK LIFE SCIENCE – 2017

विभाग – ‘क’

(सभी प्रश्नों के उत्तर आवश्यक है)

1. प्रत्येक प्रश्न का सही विकल्प चुनकर क्रम संख्या सहित पूर्ण वाक्य में उत्तर लिखिए।      1×15=15

1.1. कुछ फूल सूर्योदय के बाद खिलते हैं और सूर्यास्त के बाद बंद हो जाते हैं, वह है –

(क) फोटोनास्टी (ग) केमेनास्टी (ख) सिस्मोनास्टी (घ) थर्मोनास्टी

1.2. डायबिटीज मेलिटस से आक्रांत एक व्यक्ति नीचे दिये गये किस हार्मोन का स्त्राव उचित मात्रा  मे  करने में अक्षम होता –

(क) एड्रीनलीन (ख) इन्सुलीन (ग) थायराक्सीन (घ) टेस्टोस्टेरोन

1.3. शरीर का तापक्रम नियंत्रित करने से सम्बन्धित मानव मस्तिष्क का भाग है –

(क) थैलामस (ख) सेरीविलम (ग) हाइपोथैलेमस (घ) मेडुला ऑब्लांगाटा

1.4. आपने माइटोसिस कोशिका विभाजन की एक दशा में दो सिस्टर क्रोमेटिड को अलग होते देखा। वह अवस्था है- (क) प्रोफेज (ख) टेलोफेज (ग) एनाफेज (घ) मेटाफेज

1.5. निम्नलिखित में कौन जोड़ा सही है –

(क) मुकुलन – यीस्ट (ख) खण्डीभवन – केंचुआ

(ग) स्पोर-निर्माण – अमीबा (घ) पुन: उत्पादन – ड्रायोप्टेरिस

1.6. जनन अंग एंव जनन ग्रन्थि की परिपूर्णता मानव शरीर के विकास की कौन अवस्था में होती है-

(क) बचपन (ख) प्रौढ़ (ग) वयस्क (घ) शिशु

1.7. मटर के पौधे में निम्नलिखित विशेषताओं में कौन अप्रभावी लक्षण हैं –

(क) झुर्रीदार बीज (ख) पीले रंग का बीज

(ग) बैंगनी रंग का फूल (घ) कक्षस्थ पुष्प

1.8. YyRr जीनोटाइप युक्त मटर पौधे से कितने प्रकार के गैमेट बनते हैं – (क)1 (ख) 4 (ग) 2  (घ)3

1.9. हीमोफीलिया वाहक माता एंव सामान्य पिता की कन्या सन्तान में हीमोफीलिया होने की सम्भावना है-

(क) 75% (ख) 50% (ग) 100%  (घ) 0%

1.10. पृथ्वी पर जीव उत्पत्ति के समय वातावरण में कौन-सी गैस नहीं थी? –

(क) हाइड्रोजन (ग) मीथेन (ख) आक्सीजन (घ) अमोनिया

1.11. समवृत्ति अंग की विशेषता है –

(क) उत्पत्ति और कार्य दोनों भिन्न-भिन्न (ख) उत्पत्ति में भिन्न लेकिन कार्यों में समानता

(ग) अपसारी क्रम विकास निर्देशक     (घ) उत्पत्ति एंव रचना में समान

1.12. निम्नलिखित में कौन अस्थि-युक्त मछलियों में स्विमब्लैडर की गैस अवशोषित करता है-

(क) लार ग्रंथि (ख) अग्र प्रकोष्ठ (ग) गैस्ट्रिक ग्रन्थि (घ) रेटी मिराविलि

1.13.स्यूडोमोनास जीवाणु नाइट्रोजन चक्र की किस अवस्था से सम्बन्धित हैं ?

(क) नाइट्रोजन स्थिरीकरण (ख) नाइट्रीफिकेसन

(ग) डिनाइट्रीफिकेसन (घ) अमोनीकरण

1.14. पूर्व-हिमालय जीव हाटस्पाटस की एक विलुप्त प्रजाति  है –

(क)लायन टेल्ड मैकाक (ख) ओरांगुटान

(ग) लाल पान्डा (घ) नीलगिरी लंगूर

1.15. वायु प्रदूषण से सम्बन्धित रोग –

(क) डायरिया, टाइफाइड, हेप्टाइटिस (ख) हेपेटाइटिस, दमा, बहरापन

(ग) दमा, अस्थमा, फेफड़ा, कैंसर    (घ) फेफड़ा, कैंसर, पोलिओ, मलेरिया

विभाग – ‘ख’

2. नीचे 26 प्रश्नों में किन्हीं 21 प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए। 1x 21 = 21

नीचे दिये गये वाक्यों में उचित शब्दों से रिक्त स्थानों की पुर्ति करें। (कोई पाँच) : 1×5 = 5

2.1. मानव नेत्र में लेंस की फोकस दूरी को ठीक करने की पद्धति को_______ कहते है।

2.2. एडेनिन एक_______ प्रकार का नाइट्रोजन युक्त क्षार है ।

2.3 ________एक लिंग संयोजित जीन द्वारा होने वाला रंग है।

2.4 घोड़ा के क्रमविकास का प्राचीन पूर्वज________ है।

2.5. धान के खेत द्वारा उत्पन्न ज्वलनशील ग्रीन हाउस गैस_______ है।

2.6. पश्चिम बंगाल में स्थित एक________ जैवमण्डल आरक्षित है।

सत्य या असत्य निर्णय कीजिए (कोई पाँच):        1×5 = 5

2.7. जिबरेलिन हार्मोन पौधों में अकाल पत्तियों का झड़ना रोकता है।

2.8.डिम्बाणु केवल माइटोसिस के कारण उत्पन्न होता है।

2.9. मटर पौधे के फूल में स्वपरागण व पर परागण आवश्यकतानुसार किया जा सकता है।

2.10. प्राकृतिक निर्वाचन सिद्धान्त डारविन के क्रमिक विकास का मूल सिद्धान्त है।

2.11. भंगुर प्रदूषक जैव आवर्धन के लिए उत्तरदायी है।

2.12. पैरामीशियम का प्रचलन अंग फ्लैजेला हैं।

स्तम्भ – A के शब्दों से स्तम्भ – B में दिये गये उपयुक्त से मिलाइये तथा सही जोड़ा दोनों स्तम्भों की क्रमसंख्या के साथ लिखिए (कोई पांच): 1×5=5

स्तम्भ – A

स्तम्भ – B

2.13 अर्धबिंदु

2.14. साइटोकाइनेसिस                          

2.15 44A+xy                                    

2.16 चमगादड़ और पक्षियों के पंख        

2.17 आर्सेनिक                                 

2.18 स्टिग्मा का स्थानान्तरण

                                                     

(a) भूगर्भस्थित जल प्रदूषण

(b) आप्टिक नर्व एव रेटिना के जोड़ने का स्थान

(c) समजात अंग  

(d) सेल प्लेट का निर्माण

(e) पोलेन ग्रेन

(f) ध्वनि प्रदूषण  

(g) पुरुष मनुष्य का क्रोमोजोम विन्यास

एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए (कोई छः) :  1×6=6

2.19. असदृश चुनिये और लिखिए : TSH, ACTH, GTH, CSF

2.20. मेलिन शीथ का एक कार्य लिखिए।

2.21.सम्बन्धित शब्दों का जोड़ा नीचे दिया गया है। प्रथम जोड़े के सम्बन्ध के आधार पर दूसरे जोड़े के रिक्त स्थान में

उचित शब्द लिखिए :

प्रोफेज : न्यूक्लीयर मेम्ब्रेन और न्यूक्लिओलस का लुप्त होना  : : ______: न्यूक्लियर मेम्ब्रेन और न्यूक्लिओलस का पुनः प्रगट होना।

2.22. मनुष्य के पीढ़ी एकान्तरण में होने वाले एक परिवर्तन का उदाहरण दीजिए।

2.23. थैलासीमिया रोग के लिए उत्तरदायी जीन मनुष्य का किस प्रकार का क्रोमोजोम वहन करता है?

2.24. वाष्पोत्सर्जन रोकने के लिए कैक्टस के अनुकूलन अंग का उल्लेख कीजिए।

2.25. नीचे दिये गये चार शब्दों में से तीन एक ही विषय के अन्तर्गत है। उसे मालूम कीजिए और लिखिए।

इम्बायों, मेरिस्मेटिक उत्तक, बीज, क्रायोसंरक्षण।

2.26.सुन्दरवन परिवेश से सम्बन्धित आधुनिक उद्वेग के कारण का नाम लिखिए।

विभाग – ‘ग’

3. नीचे दिये गये 17 प्रश्नों में से किन्हीं 12 प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखिए।   2×12 = 24

3.1. ट्रापिक गति एंव नास्टिक गति में दो अन्तर लिखिए।

3.2. मानव शरीर की प्रजनन ग्रंथि से स्रावित होने वाले हार्मोन में GTH की दो भूमिका लिखिए।

3.3. निम्नलिखित क्रियाओं में कौन प्राकृतिक तथा कौन अर्जित प्रतिवर्ती क्रिया है उसे तालिकायुक्त कीजिए।

नवजात को स्तनपान की इच्छा, साइकिल चलाना, छींक आना, शीघ्रता से विकेट कीपर द्वारा बॉल पकड़ना

3.4. केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र एंव प्रान्तीय तंत्रिका तंत्र के भागों को लिखिए।

3.5. कोशिका चक्र के दो महत्व लिखिए।

3.6. निम्नलिखित विशेषताओं के अधार पर DNA और RNA में अन्तर लिखिए : पिरिमिडिन क्षार, 5-C युक्त शर्करा

3.7. नीचे दिये पौधों में कौन कारक परागण का कार्य करते हैं: धान, हाइड्रिला, शिमूल, आम

3.8. संकरण प्रयोग में किस प्रकार प्रभावी गुण प्रगट होते हैं उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए।

3.9. अपूर्ण प्रभावी लक्षण के क्षेत्र में एक संकरण प्रयोग में F2 पीढ़ी में फेनोटाइप एंव जीनोटाइप का अनुपात क्या होगा?

3.10. क्रॉस की सहायता से दिखाइये कि वर्णान्धता किस प्रकार पीढ़ी दर पीढ़ी एकान्तरित होती है ?

3.11. जीवन की रासायनिक उत्पत्ति के क्षेत्र में मिलर और उरे के प्रयोग में प्रयुक्त क्रियाकारकों का नाम एंव उत्पन्न एक कार्बनिक यौगिक का नाम लिखिए।

3.12. घोड़े के क्रमिक विकास में परिवर्तित होने वाली चार मुख्य विशेषताएं लिखिए।

3.13. सुन्दरी का पौधा किस प्रकार अतिरिक्त लवण का उत्सर्जन करता है ?

3.14.जैव नाइट्रोजन स्थिरीकरण की विधि में भाग लेने वाले दो सूक्ष्म जीवों का नाम लिखिए।

3.15. अम्ल वर्षा से होने वाली दो हानियों का उल्लेख कीजिए।

3.16. वैश्विक उष्णता के कारण जैव विविधता के नुकसान के चार कारण लिखिए।

3.17. लोगों की जैव विविधता रजिस्टर (PBR) में जैव विविधता सम्बन्धित जो मुख्य विषय अभिलेखयुक्त किये जाते है उन्हें लिखिए।

विभाग – ‘घ’

4. नीचे दिये गये छः प्रश्नों या उनके विकल्प प्रश्नों का उत्तर दीजिए। दृष्टिहीन परीक्षार्थियों को 4.1 प्रश्न के बदले 4.1(A) प्रश्न का उत्तर करना होगा। 5 x 6 = 30

4.1. मानव नेत्र के नेत्र गोलक के अनुप्रस्थ काट का स्वच्छ चित्र बनाकर निम्नलिखित भागों का नाम लिखिए। 3+2=5

(क) कार्निया (ख) लेंस (ग) विट्रियस ह्यूमर (घ) रेटिना                     

अथवा,

एक वनस्पति कोशिका या एक प्राणी कोशिका के माइटोसिस कोशिका विभाजन की मेटाफेज अवस्था का स्वच्छ चित्र अंकन करके निम्नलिखित अंशों को चिह्नित कीजिए। 3+2=5

(क) क्रोमोजोम (ख) स्पिंडल तन्तु (ग) ध्रुव क्षेत्र (घ) सेन्ट्रोमीयर

(केवलमात्र दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए)

4.1. मानव नेत्र के नेत्र गोलक के निम्नलिखित भागों में प्रत्येक का एक-एक कार्य लिखिए ।

 (क) कार्निया (ख) कोरायड (ग) लेंस (घ) विटियस ब्रुमर (ड) रेटिना

अथवा, एक वनस्पति कोशिका के अथवा माइटोसिस कोशिका विभाजन की मेटाफेज अवस्था के दो और एक प्राणी कोशिका के माइटोसिस कोशिका विभाजन की एनाफेज अवस्था को तीन विशेषताओं को लिखिए। 2+3=5

4.2. क्रोमोजोम, DNA और जीन के अन्तः सम्बन्धों का वर्णन करो। इयक्रोमाटिन और हेट्रोक्रोमाटिन में निम्नालिखित दो विषयों में अन्तर लिखिए – कुण्डली, सक्रियता                                            3+2 = 5

अथवा, माइकोप्रोपगेसन किस प्रकार सम्पन्न होता है ? सपष्पक पौधों के लैगिक प्रजनन में निम्न तीन अवस्थाओं में क्या होता है ?

गैमेट या प्रजनन कोशिका का निर्माण निषेचन, भ्रूण (embryo) और नये पौधे का निर्माण ।   3+2=5

4.3. एक संकर काला एवं एक शुद्ध सफेद गिनीपिंग के मिलन से जितने प्रकार का अपत्य गिनीपिग उत्पन्न हो सकता है उसे एक चेकर बोर्ड द्वारा दिखाइये। मेण्डल के पृथक्करण के नियम का उल्लेख कीजिए। 3+2=5

अथवा, थैलेसीमिया रोग के लक्षणों का उल्लेख कीजिए। अधिकतर परिवारों में माता को कन्याशिशु जन्म देने के लिए उत्तरदायी माना जाता है। यह धारणा यथार्थ नहीं है इसे क्रास द्वारा दिखाइये।                                      2+3=5

4.4, जिन दो अन्तर्गठित संरचना के आधार पर ‘व्हेल का फ्लिपर’ एव पक्षी का डैना को समजात अंग माना जाता है उसे उल्लेख कीजिए। किसी मधुमक्खी के छत्ते की मधुमक्खी दूसरी मधुमक्खी को भोजन के स्रोत एंव स्थिति की जानकारी कैसे देती है ?

अथवा, एक फ्लोचार्ट की सहायता से मुख्य क्रमिक विकास घटनाओं को दिखाइये।                            2+3=5

4.5. श्वास रोग के क्या कारण हैं ? जैव विविधता के संरक्षण में संयुक्त बन प्रबंधन की भूमिका क्या है। 2 + 3 = 5

अथवा, जैव विविधता के घटने के कारणों की उचित उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए।

4.6. भारतीय एक सींग वाले गैंडे की संख्या बढ़ाने के लिए दो प्रस्तावों का उल्लेख कीजिए। मीठाजल किस प्रकार प्रदूषित हो रहा है, अपने अनुभव के आधार पर अपने विचार प्रस्तुत कीजिए। 2+3-5

अथवा, दो अंचलों में से एक को जैव विविधता हॉटस्पॉट घोषित करने के लिए तुम किन-किन शर्तों की विवेचना करोगे? एक्स-सीटू संरक्षण के दो उदाहरण दीजिए।

विभाग – ‘ङ’ (केवलमात्र वाह्य परीक्षार्थियों के लिए)

5. किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 1×4 =4

5.1. अरेख पेशी की एक विशेषता का उल्लेख कीजिए।

5.2. किस कोशिका समूह को ‘कोशिका का भोजनालय’ कहा जाता है ?

5.3. किस प्रकार की कोशिका में केन्द्रक अच्छे ढंग से संगठित नहीं होता।

5.4. हवा से परागण होने वाले पुष्प का उदाहरण दीजिए।

5.5. जीवन की एक महत्वपूर्ण विशेषता लिखिए।

6. किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए:  2 x 3 = 6

6.1. आवरणी उत्तक की दो विशेषताएं लिखिए।

6.2. कोलेन्काइमा उत्तक के दो कार्य लिखिए।

6.3. वनस्पति कोशिका एंव प्राणी कोशिका में दो अन्तर लिखिए।

6.4.प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए।

=====

 (CLICK THE LINK BELOW FOR COMPLETE PAPER)

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Leave a Comment