Are you looking for Hindi Question Paper of West Bengal Board of Secondary Education 2018? Here this is Hindi Question Paper of Class X 2018 (Madhyamik). It will surely help you to understand the question pattern of upcoming Examinations. It is Hindi Question Paper of the year 2018. The only motive to publish the Question Paper on this blog is to help the students of Madhyamik to understand the question pattern. Download the PDF attachment and take a print out. Best of luck!
MADHYAMIK HINDI QUESTION PAPER | HINDI QUESTION PAPER 2018 | FIRST LANGUAGE | PDF DOWNLOAD | हिन्दी | West Bengal Board Class X | Madhyamik Class 10th Question Paper | Madhyamik 2018 Question Paper | Free PDF Download | Previous Years Question Papers | Last 10 Years Question Paper | Edwise Coaching Classes
Examination : MADHYAMIK / SECONDARY (Class X)
Year : 2018
Category : OLD QUESTION PAPER
Subject : Hindi
WB MADHYAMIK HINDI QUESTION PAPER 2018

(If you don’t have any PDF reader first CLICK HERE to download Adobe PDF Reader to View/Download the files)
MADHYAMIK HINDI – 2018
1.निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुन कर लिखिए। 1×17=17
(i) मुहब्बत तो कस्टम से इस तरह गुजर जाती है कि कानून हैरान रह जाता है। यह अंश किस कहानी से लिया गया है?
(क) धावक (ख) उसने कहा था
(ग) नमक (घ) सिरी उपमा जोग
(ii) नन्हा संगीतकार कहानी के कहानीकार हैं
(क) नीलम संजीव रेडी (ख) हैनरिक सेंकेविच
(ग) ममता कुलकर्णी (घ) हेनरिक जागरिक
(iii) ‘हमारे समय की सबसे भयानक पंक्ति है यह भयानक है इसे विवरण की तरह लिखा जाना।‘ –उद्धृत पंक्तियों के कवि कौन हैं? (पाठ्यक्रम से बाहर)
(क) अनामिका (ख) राजेश जोशी
(ग) ऋतुराज (घ)कीर्ति चौधरी
(iv) आत्मत्राण‘ कविता का हिन्दी में अनुवाद किसने किया?
(क) महावीर प्रसाद द्विवेदी (ख) सोहनलाल द्विवेदी
(ग)कृपाराम द्विवेदी (घ) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
(v) धूमकेतु को कैसा तारा कहते हैं ?
(क) गुच्छल तारा (ख) उज्ज्वल तारा
(ग)पुच्छल तारा (घ)निश्छल तारा
(vi) किस नदी का अधिकांश भाग पाकिस्तान में चला गया है?
(क) झेलम (ख)गंगा
(ग)सतलज (घ) सिंधु
(vii) ‘तनुजा किताब पढती है‘ – इस वाक्य में कौन सा वाच्य है?
(क) भाववाच्य (ख) कर्तृवाच्य
(ग) कर्मवाच्य (घ)इनमें से कोई
(viii) नौरंगिया क्या सुनती रहती है ?
(क) राष्ट्रगीत (ख) फिल्मी गीत
(ग)कुत्तों का भौंकना (घ) विविध भारती
(ix) पैसे की चिंता न करो-रेखांकित अंश का कारक बताए ।
(क) कर्म (ख) कर्त्ता
(ग) सम्प्रदान (घ)संबंध
(x) किसमें द्विगु समास नहीं है?
(क) दो तरफा (ख) तीन-तीन
(ग) चौरस्ता (घ) पंचमेल
(xi) ‘मैने हड़बड़ाकर एक नजर धावकों पर डाली।- इसका संयुक्त वाक्य क्या होगा?
(क) मैं हड़बड़ाया और एक नजर धावकों पर डाला।
(ख) धावकों पर एक नजर डालते हुए मैं हड़बड़ा गया।
(ग) हड़बड़ाते हुए मैंने धावकों पर एक नजर डाली।
(घ) मैंने हड़बड़ाहट में एक नजर धावकों पर डाली।
(xii) हर आवाज वह डूबकर सुनता। -इसमें कौन-सा वाच्य है ?
(क) कर्तृवाच्य (ख) कर्मवाच्य
(ग) भाववाच्य (घ) इनमें से कोई नहीं
(xiii) कौन-सा बहाना बनाकर लहनासिंह खंदक में घुसा?
(क) खाना लाने का (ख) दियासलाई लाने का
(ग) राइफल लाने का (घ)पानी लाने का
(xiv) बिस्मिल्ला खाँ किसको जन्नत से भी बढ़कर मानते थे?
(क) काशी और शहनाई को
(ख) लाहौर और ढोलक को
(ग) काशी और ढोलक को
(घ) लाहौर और शहनाई को
(xv) ‘पर‘ किस कारक की विभक्ति है ?
(क) संबोधन (ख) अपादान
(ग) करण (घ)कर्म
(xvi) नीलकंठ‘ में कौन समास है?
(क) बहुव्रीहि (ख) द्विगु
(ग) द्वंद्व (घ) तत्पुरुष
(xvii) तेज बारिश होने के कारण वह स्कूल न जा सका – कौन-सा समास है?
(क) सरल वाक्य (ख) मिश्र वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य (घ) इनमें से कोई नहीं
2. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं उन्नीस प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (अधिकतम20-25शब्दों में) 1×19=19
(i) जीवन पथ पर किसी साथी के न मिलने पर कवि क्या प्रार्थना करता हैं ?
(ii) नौरंगिया की आँखों में कैसे सपने हैं ?
(iii) रामदास की हत्या के बाद लोगों ने क्या किया ?
(iv) औरतों से भंबल दा को विरक्ति क्यों हो गई थी ?
(v) रंगय्या ने भगवान वेंकटेश्वर से क्या प्रार्थना की ?
(vi) बच्चे काम पर क्यों जा रहे हैं?(पाठ्यक्रम से बाहर)
(vii) जयदेव बोस का परिचय दीजिए।(पाठ्यक्रम से बाहर)
(viii) किस घटना को याद कर सूबेदारनी रोने लगी ?
(ix) घूमकेतु पृथ्वी के लिए भयकारी क्यों है ?
(x) हमारे देश की कौन-कौन-सी महान नदियाँ हैं और उनका महत्त्व क्या है ?(पाठ्यक्रम से बाहर)
(xi) ‘एक था पेड़ और एक था ठूँठ!‘ निबंध के आधार पर ‘हिलने‘ और ‘झुकने‘ का अर्थ स्पष्ट करें।(पाठ्यक्रम से बाहर)
(xii) भाववाच्य किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
(xiii) संयुक्त वाक्य की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
(xiv) संबंध कारक और संबोधन कारक का सोदाहरण अंतर स्पष्ट कीजिए।
(xv) उदाहरण सहित बहुव्रीहि समास की परिभाषा लिखिए।
(xvi) तत्पुरुष समास किसे कहते हैं?
(xvii) ‘बह गरीब किसान बीमार था।‘- इसे मिश्र वाक्य में परिवर्तित कीजिए।
(xviii) करण कारक और अपादान कारक की परिभाषा दीजिए।
(xix) ‘दालरोटी‘ सामासिक पद का विग्रह करते हुए उसका नाम लिखिए।
(xx) लड़के क्रिकेट खेल रहे हैं।‘-इस वाक्य को कर्मवाच्य में परिवर्तित कीजिए।
(xxi) किसी एक सामासिक पद का विग्रह कीजिए और नाम बताइए – चौराहा, पीताम्बर।
(xxii) बजीरासिंह कौन है?
(xxiii) अमीरुद्दीन के बड़े भाई का नाम क्या है ?
(Complete Paper link is below.)
Note : 2018 के कुछ प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से पूछ दिये गए थे। वे प्रश्न आपको नहीं करने हैं।
(CLICK THE LINK BELOW FOR COMPLETE PAPER)
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});