WB Madhyamik 2018 Physical Science Question Paper in Hindi Class 10 | WBBSE Madhyamik 2022

A(caps)re you looking for Physical Science Question Paper of  West Bengal Board of Secondary Education 2017? Here this is Physical Science Question Paper of Class 10 2017 (Madhyamik). It will surely help you to understand the question pattern of upcoming Examinations. It is Physical Science Question Paper of the year 2017. The only motive to publish the Question Paper on this blog is to help the students of Madhyamik to understand the question pattern. Download the PDF attachment and take a print out. Best of luck!

Madhyamik Physical Science Paper | Download PDF | भौतिक विज्ञान 2017 | Madhyamik Class 10th Question Paper | Madhyamik 2017 Question Paper | Free PDF Download | WBBSE | Madhyamik Physical Science Question Paper 2017 PDF Download 

Examination : MADHYAMIK / SECONDARY (Class 10)

Year : 2017

Category : OLD QUESTION PAPER

Subject : PHYSICAL SCIENCE 

WB MADHYAMIK PHYSICAL SCIENCE QUESTION PAPER 2017

WB Madhyamik  2018 Physical Science Question Paper in Hindi Class 10

(If you don’t have any PDF reader first CLICK HERE to download Adobe PDF Reader to View/Download the files) 

MADHYAMIK PHYSICAL SCIENCE 2017

विभाग -क

1. बहु विकल्पीय प्रश्न। निम्नलिखित प्रश्नों का चार विकल्प उत्तर दिया गया है। सही उत्तर लिखिए।                                         1×15 = 15

1.1. निम्न में से कौन ग्रीन हाउस गैस नहीं है?

(क) मीथेन (ख) जलवाष्प (ग) कार्बन डाइ आक्साइड (घ) आक्सीजन

1.2. निम्नलिखित में से कौन दबाव की S। इकाई है?

(क) Nm2 (ख) Nm-2 (ग) Nm (घ) N

1.3. एक गैस का वाष्प घनत्व 32 है। निम्नलिखित में कौन इसका अणुभार है?

(क) 8 (ख) 16 (ग) 32 (घ) 64

1.4. एक धातु की ऊष्मीय चालकता निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करती है?

(क) तापक्रम (ख) लम्बाई (ग) धातु की प्रकृति (घ) परिच्छेद का क्षेत्रफल

1.5. किसी दर्पण के वक्रता अर्द्धव्यास एंव फोकस दूरी में क्या सम्बन्ध हैं ?

(क) f = 2r (ख) f = r2  (ग) f = r3  (घ) f = 32r

1.6. जब सफेद प्रकाश किसी प्रिज्म द्वारा वर्तित होता है तो कौन रंग सबसे अधिक विचलित होता है ?

(क) लाल (ख) पीला (ग) बैगनी (घ) हरा

1.7. निम्नलिखित भौतिक राशियों में एम्पीयर कौन है ?

(क) कूलम्व.सेकेण्ड (ख) वोल्ट.ओम-1 (ग) वोल्ट.ओम (घ) वोल्ट-1.ओम

1.8. निम्न में से किसकी प्रतिरोधकता तापक्रम के बढ़ने से घटती है ?

(क) चालक (ख) अर्द्धचालक (ग) अतिचालक (घ) इंसुलेटर

1.9.निम्न में से कौन सा α, β और γ किरणों की आयनिक क्षमता का सही क्रम है ?

(क) α > β > γ (ख) α > γ > β (ग) γ > β > α (घ) β > α > γ

1.10. निम्न में से किसकी परमाणु त्रिज्या सबसे अधिक है?

(क) K (ख) H (ग) Li (घ) Na

1.11. निम्न में किसमें सहसंयोजक बंधन है?

(क) हाइड्रोजन क्लोराइड (ख) सोडियम क्लोराइड (ग) लिथियम हाइड्राइड (घ) कैल्शियम ऑक्साइड

1.12. निम्न में कौन जलीय घोल में दुर्बल विद्युत विश्लेष्य हैं ?

(क) CH3COOH (ख) NaOH (ग) H2SO4 (घ) NaCl

1.13. निम्न में से कौन नम अमोनिया को सुखाने में प्रयुक्त होता है?

(क) conc. H2SO4 (ख) P2O5 (ग) CaO (घ) CaCl2

1.14. निम्न में कौन एलुमिनियम का अयस्क है ?

(क) बाक्साइट (ख) हेमेटाइट (ग) मैलाकाइट (घ) चेल्को पाइराइट

1.15. निम्न में कौन एल्डिहाइड का कार्यकारी समूह है ?

(क) -OH (ख) -HO (ग) >C=O (घ) -COOH

2. निम्न प्रश्नों का उत्तर दीजिए (विकल्प प्रश्नों पर ध्यान दें):                                  1×18=18

2.1. रिक्त स्थान पूरा करें:

ट्रोपोस्फियर ऊँचाई में बढ़ने से तापक्रम__________है |

अथवा, वैश्विक उष्णता का एक हानिकारक प्रभाव लिखिए।

2.2.UV किरणों के प्रभाव से क्लोरोफ्लोरो कार्बन से निकला कौन परमाणु ओजोन गैस को आक्सीजन मे विघटित करता है?

2.3. निम्न कथन सत्य या असत्य है, लिखिए :

समान तापक्रम एवं दबाव पर CO2 और N2 गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या भिन्न होगी।

2.4. स्थिर तापक्रम पर बॉयल के नियम के अनुसार किसी दी गई मात्रावाली गैस के दबाव और आयतन में सम्बन्ध लिखिए।

2.5. एक द्रव के आभासी एवं वास्तविक प्रसार गुणांकों में कौन इसकी अपनी विशेषता है?

अथवा, ऊष्मीय चालकता की SI ईकाई क्या है?

2.6. वर्ण विक्षेपण का एक प्राकृतिक उदाहरण दीजिए।

2.7. किस प्रकार के लेंस द्वारा निकट दृष्टि दोष दूर किया जा सकता है?

2.8. विद्युत धारा की दिशा परिवर्तित कर देने से चार्ली के चक्के की गति पर क्या परिवर्तन होगा?1

2.9.1 कूलम्ब विद्युत आवेश को 1 वोल्ट विभवान्तर के विरुद्ध लेजाने में कितना कार्य करना होगा?

2.10. रेडियोएक्टिव परमाणु के किस भाग से B-कण निकलता है ?

अथवा,238/92U से एक α– कण निकलने से जिस तत्व का निर्माण उसकी परमाणु संख्या कितनी होगी?

 

2.11. दायें स्तम्भ को बायें स्तम्भ से मिलाइये :                                                      1×4

2.11.1. एक ट्रान्जिसन तत्व

 

(a) एलुमिनियम

 

2.11.2. एक ट्रान्सुरेनियम तत्व

 

(b) निकेल

 

2.11.3. थर्माइट विधि में उच्च तापक्रम परFe2O3, को अवकृत करता है

 

(c) टिन

 

2.11.4 घंटी धातु के मिश्र धातु में उपस्थित

 

(d) प्लूटोनियम

 

2.12. F2 अणु का लुइस डाटा संरचना लिखिए। (F = 9)

2.13. शुद्ध जल में अल्प मात्रा में सल्फ्यूरिक एसिड मिलाने से उत्पन्न घोल की विद्युत चालकता शुद्ध जल से अधिक होती है। क्यों?

अथवा किसी विद्युत अपघट्य के जलीय घोल में विद्युत विश्लेषण के समय द्रव में विद्युत धारा का वाहन कौन है?

2.14.Cu- इलेक्ट्रोड्स उपयोग करके Cuso के जलीय घोल का विद्युत विश्लेषण करते समय कोन आयन कैयो की तरफ जाता है?

2.15. लेड नाइट्रेट के जलीय घोल में H2S गैस प्रवाहित करने पर उत्पन्न काले अवक्षेप का सूत्र लिखिए।

अथवा, पोटैशियम डाइक्रोमेट के अमलियजलीय घोल में H.S गैस प्रवाहित करने से रंग में क्या परिवर्तन होता है?

2.16. यूरिया उत्पादन में दो पदार्थों का उपयोग होता है। एक अमोनिया है, दूसरा क्या है?

2.17. पाली (विनाइल क्लोराइड) का एक उपयोग लिखिए।

2.18.CH2CH2CH2OH का IUPAC नाम लिखिए। अथवा. CH2CH2OH के एक समावयव के गठन का सूत्र लिखिए।

विभाग – ‘ग‘

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (विकल्प प्रश्नों पर ध्यान दें):                       2x9=18

3.1.ईधन के कैलोरी मान से क्या तात्पर्य है ? कोयले और डीजल में किसका कैलोरी मान अधिक है?

3.2. यदि किसी निश्चित मात्रा वाली गैस का STP पर आयतन 52m3है। स्थिर तापक्रम पर पारे के 104 cm दबाव इसका आयतन क्या होगा?

अथवा, 4 वायुमण्डलीय दबाव और 300K तापक्रम पर 8 प्राम H2गैस (H = 1) (R=0.082) लीटर-वायुमंडल mol-1-K-1)

3.3. किसी माध्यम का वर्तनांक प्रकाश के वेग पर किस प्रकार निर्भर करता है?

अथवा, गाड़ी के हेड्लाइट में किस प्रकार का दर्पण का उपयोग होता है और क्यों? का आयतन कितना होगा?

3.4 एक तापदीप्त (incandescent) लैम्प के अपेक्षा CFL लैम्प प्रयोग करने के दो लाभों का उल्लेख कीजिए।

3.5. चीनी के घोल में विद्युतधारा प्रवाहित नहीं होती है, लेकिन सोडियम क्लोराइड के जलीय घोल में हो सकती है। क्यों?

अथवा, सोडियम क्लोराइड के क्षेत्र में अणु भार के बदले सूत्र भार पद का प्रयोग तर्कसंगत है क्यों?

3.6. नेफ्थेलीन और सोडियम क्लोराइड के निम्न दो गुणों की तुलना कीजिए :

गलनांक और जलमें घुलनशीलता

3.7 किप्स (Kipp’s) उपकरण से तैयार होनेवाली गैस का नाम लिखें गैस निर्माण के लिए रासायनिक क्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

3.8.जिंक आक्साइड से जिंक धातु कैसे प्राप्त की जाती है ? क्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए। अथवा, CuSO4, के जलीय घोल में जिंक के टुकड़े मिलाने से क्या होता है ? इलेक्ट्रानिक सिद्धान्त की सहायता से दिखाइये कि यह एक आक्सीकरण-अवकरण क्रिया हैं।

3.9 संरचनात्मक सूत्र की सहायता से दिखाइये कि एथिलीन एक असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है।

अथवा,डिनेचर्ड स्पिरिट क्या है ?

विभाग – ‘घ‘

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (विकल्प प्रश्नों पर ध्यान दीजिए) :

4.1. गैस से सम्बन्धित चार्ल्स का नियम लिखिए और इसे ग्राफ की सहायता से दिखाइये (V vs t).

4.2. अमोनियम सल्फेट के साथ कास्टिक सोडा घोल को गर्म करने से 6.8 ग्राम अमोनिया उत्पन्न करने के लिए कितने ग्राम अमोनियम सल्फेट की आवश्यकता होगी ? (H=1,N=14,0316,S-32)

अथवा, CaCO3. और तनु HCI की क्रिया से Cacl2 CO2और H2O उत्पन्न होता है। 50.0 ग्राम CaCO3 से 55.5 ग्रामCaCI2 ,22.0 ग्राम CO2 और 9.0 ग्राम H2O उत्पन्न करने के लिए कितना प्राम HCI आवश्यक होगा?

कितना मोल HCI की आवश्यकता होगी? (H= 1,CI = 35.5)

4.3. स्थिर दबाव पर किसी गैस का आयतन प्रसार गुणाक किसे कहते हैं ? इसका मान कितना होता है ?

अथवा, ताप प्रवाह एवं विद्युत प्रवाह में दो समानताएं लिखिए । उच्च उष्मीय चालकता वाली एक अधातु का नाम लिखिए।

4.4. प्रकाश के वर्तन से सम्बन्धित दो नियम लिखिए। दूसरे नियम का गणितीय रूप भी लिखिए |

4.5. अवतल दर्पण के क्षेत्र में फोकस दूरी एवं वकता अर्द्धव्यास में सम्पर्क ज्ञात

अथवा, एक प्रकाश किरण प्रिज्म से होकर गजरती है। दिखाइये कि विचलित कोण का मान

(संकेत अपना प्रचलित अर्थ रखते है)

4.6. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण से संबंधित फैराडे का नियम लिखिए। प्रत्यावर्ती धारा से क्या समझते हैं ?

4.7. 440 ओम प्रतिरोध वाले बल्ब को 220 वोल्ट मेन्स में 10 घंटे तक जोड़ा गया है तो खर्च विद्युत ऊर्जा का परिमाण BOT में ज्ञात करें।

अथवा 6 ओम प्रतिरोध वाले धातु के तार को इस प्रकार खींचा जाता है कि उसकी लम्बाई पूर्व लम्बाई को दुगुनी हो उसका अन्तिम प्रतिरोध क्या होगा?

4.8 भार त्रुटि से क्या समझते हैं ? नाभिकीय संलयन में उत्पन्न ऊर्जा का श्रोत क्या है ?

4.9. एक उदाहरण सहित लिखिए कि तत्वों के आवर्तगुण से क्या समझते हैं ? एक ऐसे गुण का उल्लेख कीजिए जो आवर्तगुण नहीं है।

एक तत्व की विद्युत ऋणात्मकता से क्या समझते है ? दीर्घ आवर्तसारणी के वर्ग 1 में तत्वों की विद्युत अथवा ऋणात्मकता ऊपर से नीचे किस प्रकार परिवर्तित होती है? 2+1

410. विद्युत विश्लेषण में रासायनिक क्रिया के लिए कौन ऊर्जा उत्तरदायी है ? अम्लीय जल के विद्युत विश्लेषण में कैथोड एंव एनोड पर कौन-कौन-सी क्रियायें होती हैं ?1+2

4.11. सम्पर्क पद्धति से SO2 से SO3 के औद्योगिक उत्पादन के लिए शर्तो सहित संतुलित रासायनिक समीकारण लिखिए। उत्पन्न SO3 से किस प्रकार H2SO4प्रस्तुत किया जाता है ?2+1

412. एसिटिलीन के साथ हाइड्रोजन की योग प्रतिक्रिया की शर्त उल्लेख करते हुए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए LPG का एक उपयोग लिखिए।

अथवा, किस प्रकार परिवर्तित करेंगे? 2+1

CH CH OH→ CH, = CH,

प्रकृति में जैव बहुलक प्रोटीन का किस प्रकार जैव विघटन होता है ?

विभाग – ‘ङ‘

       (केवल बाह्य परीक्षार्थियों के लिए)

5. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए (कोई चार) :

5.1. बायोगैस का मुख्य अवयव क्या है ?

5.2. विद्युत आवेश की SI इकाई क्या है?

5.3. दीर्घ आवर्त सारणी के तृतीय आवर्त में कितने तत्व हैं ?

5.4. वह कौन रेडियोसक्रिय किरण है जो कणों से नहीं बन है?

5.5.CNG का औद्योगिक श्रोत क्या है ?

6. निम्न प्रश्नों का उत्तर दीजिए (कोई तीन) :                                                             2×3

6.1. तापक्रम का परम स्केल क्या है?

6.2.D.C. की तुलना में A.C. का दो लाभ लिखिए।

6.3. फेरिक क्लोराइड के जलीय घोल में अमोनिया का जलीय घोल मिलाने से होनेवाली क्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

6.4.ऑक्सीजन में मीथेन के दहन का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।

(Full Paper Link Below)

 (CLICK THE LINK BELOW FOR COMPLETE PAPER)

View Here(large-bt)

View Also : 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Mathematics Question Paper 2018

Hindi Madhyamik Question Paper 2020

Hindi Madhyamik Question Paper 2019

Leave a Comment